Weather Update: दिल्ली के आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के आसार, जानिये मौसम का पूरा अपडेट

डीएन ब्यूरो

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को आशिंक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

दिल्ली में उमस जारी (फाइल फोटो)
दिल्ली में उमस जारी (फाइल फोटो)


नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को आशिंक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शहर में सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 65 प्रतिशत दर्ज की गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक देश के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस मौसम में सामान्य है।

शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।










संबंधित समाचार