Weather Update: दिल्ली-यूपी में ठंड की विदाई, इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, जानिए अन्य राज्यों का ताजा अपडेट

डीएन ब्यूरो

दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल गया है, धूप से तापमान चढ़ रहा है । पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

मौसम का ताजा अपडेट
मौसम का ताजा अपडेट


नई दिल्ली: दिल्ली-यूपी में बदलाव शुरु हो गया है। जहां सुबह के वक्त हल्की धुंध दिख रही हैं। वहीं दिन के समय तेज धूप निकलने से मौसम काफी गर्म होता जा रहा है। 

मौसम विभाग के अनुसार, 13 फरवरी तक बारिश की संभावना नहीं है। इसलिए ठंड की विदाई लगभग तय हो गई है। 11 फरवरी तक तापमान 28 डिग्री और 16 फरवरी तक यह 29 डिग्री को छू सकता है। 21 फरवरी तक बारिश की संभावना नहीं है। दिल्ली में कल तापमान में बढोतरी की संभावना है।

यह भी पढ़ें | Weather Update: इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानिए दिल्ली-यूपी के मौसम का ताजा अपडेट

IMD के अनुसार यूपी के अधिकतर इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, यूपी के कई हिस्सों में तेज हवाओं का असर है। वहीं दिन में अच्छी खासी धूप खिल रही है। लेकिन, आगे कानपुर, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, देवरिया और झांसी, मेरठ और सहारनपुर में फरवरी माह में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें | Weather Update: जानिये कैसा है उत्तर भारत में मौसम का हाल

हरियाणा और पंजाब में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाए थे, जिससे बारिश की संभावना थी। हालांकि, आज मौसम लगभग साफ है। 9 से 11 फरवरी तक बारिश पंजाब-हरियाणा सीमा की ओर बढ़ सकती है। 9 और 10 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है। शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा जिलों में बर्फबारी हो सकती है।










संबंधित समाचार