Weather Update: इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानिए दिल्ली-यूपी के मौसम का ताजा अपडेट

डीएन ब्यूरो

दिल्ली-एनसीआर के मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

दिल्ली-यूपी के मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली-यूपी के मौसम का ताजा अपडेट


नई दिल्ली: उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मौसम का पारा बढ़ने लगा है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। अब एक बार फिर तापमान में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। 

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में दिन में धूप खिले रहने के चलते पारे में और बढ़ौतरी की संभावना है। वहीं, सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलती रहेगी। 

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा सुबह के समय स्मॉग/धुंध की संभावना है। वहीं दिन के वक्त 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की उम्मीद है, जिससे लोगों को हल्की ठंड का अनुमान हो सकता है।

यह भी पढ़ें | Weather Update: दिल्ली-यूपी में ठंड की विदाई, इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, जानिए अन्य राज्यों का ताजा अपडेट

वहीं उत्तर प्रदेश में भी मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में आज से तेज हवा चलने का अनुमान जताया है, जिसकी वजह से पारा गिरेगा। साथ ही ठंड बढ़ सकती है।

आईएमडी के मुताबिक, तेज हवाओं के चलने से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिसका असर 6 फरवरी से ही देखने को मिल गया है। वहीं 14 फरवरी के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी।

8 फरवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने की संभावना है, जिसके चलके पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत के तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, तमिलनाडु, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें | Weather Update: उत्तर भारत में फिर करवट लेगा मौसम, जानिए ठंड-बारिश का ताजा अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। अगले 48 घंटे में मौसम का मिजाज बदलने लगेगा और ठंड बढ़ जाएगी। इसी कारण बच्चों और बुजुर्ग को सावधान रहने के लिए अलर्ट किया गया है।इनके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमाचल के निचले इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश के ऊना, बिलासपुर व मंडी जिलों में शीतलहर का प्रभाव जारी रहेगा। शिमला जिले के कोटखाई उपमंडल में गुम्मा-बाघी सड़क पर खल्टूनाला में भूस्खलन से लगभग 40 मीटर डंगा ढह गया।

IMD की मानें तो हिमाचल और राजस्थान के कई शहरों में शीतलहर चलने की संभावना है। राजस्थान के सीकर, पिलानी और चुरु में पारा गिरा है। वहीं, बिहार, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में कई दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे मापा जा रहा है। 










संबंधित समाचार