कानपुर हत्याकांड के मोस्ट वांटेड विकास दुबे के आत्मसमर्पण के एक-एक पल का वीडियो देखिये यहां..

डीएन ब्यूरो

विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर अभी भी कई सवालों को लेकर पेंच लगाए जा रहे हैं। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए गैंगस्टर विकास दुबे के आत्मसमर्पण को लेकर पल-पल की खबर..

पुलिस हिरासत में विकास दुबे
पुलिस हिरासत में विकास दुबे


उज्जैनः कानपुर गोलीकांड के सातवें दिन कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे ने फिल्मी अंदाज में मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में आत्मसमर्पण किया है। उसे उज्जैन पुलिस ने धर दबोचा।

यह भी पढ़ें: देखिये किस तरह पुलिस वाले ने मोस्ट वांटेड विकास दुबे को झन्नाटेदार चाटा मारा

जानकारी के मुताबिक विकास दुबे ने महाकाल मंदिर के गार्ड से चिल्ला- चिल्लाकर कहा कि जानते हो मैं विकास दुबे हूं। इसके बाद महाकाल के सुरक्षा गार्डों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़कर मध्यप्रदेश पुलिस के हवाले किया था।

यह भी पढ़ेंः डाइनामाइट न्यूज़ ने फिर बजाया डंका, विकास दुबे कैसे पकड़ में आय़ा? अंदर की खबर को अखिलेश यादव समेत देश के प्रमुख नेताओं ने किया रिट्वीट 

गिरफ्तारी के बाद विकास ने उज्जैन में मीडिया को भी बुलाया है। वहीं मीडिया के सामने उसने चिल्ला-चिल्ला कर कह था-''मैं विकास दुबे हूं, कानपुर वाला...'' इस दौरान पुलिस कर्मी ने जोरों से एक झन्नाटेदार चाटा मारा।

लखनऊ नंबर की गाड़ी से महाकाल जी मंदिर पहुंचा था विकास दुबे। नंबर प्लेट पर हाईकोर्ट लिखा हुआ है। यह गाड़ी मनोज यादव के नाम पर रजिस्टर्ड है। 










संबंधित समाचार