रिसेप्शन के बाद दक्षिण अफ्रीका रवाना हुए विराट-अनुष्का

डीएन ब्यूरो

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मुंबई और दिल्ली में ग्रांड रिसेप्शन देने के बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गए हैं।

विराट-अनुष्का
विराट-अनुष्का


मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मुंबई और दिल्ली में ग्रांड रिसेप्शन देने के बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गए हैं। पूरी टीम इंडिया बुधवार को साउथ अफ्रीका  के लिए रवाना हुई। वहां फरवरी तक टीम इंडिया मैच खेलेगी। 

 

इस दौरान विराट ट्रैक सूट में नजर आए तो वहीं अनुष्का जम्पसूट और ब्लैक जैकेट पहने नजर आयी। शादी के बाद विराट और अनुष्का अपना पहला नया साल साथ में मनाएंगे। एयरपोर्ट पर विराट-अनुष्का के साथ क्रिकेटर  शिखर धवन भी पत्नी आयशा धवन और बेटे जोरावर के साथ नजर आए।

 

भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 5 जनवरी से खेलना है। अनुष्का, विराट के साथ न्यू ईयर मना कर जनवरी के पहले हफ्ते में भारत वापस आएंगी। उसके बाद वह डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म सुई धागा' की शूटिंग शुरू करेंगी।










संबंधित समाचार