महराजगंज: कोटेदार की मनमानी से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, आवागमन में हुई परेशानी

कोटेदार की मनमानी से परेशान होकर गांव वालों ने आज सड़क जाम कर दिया है। जिससे लोगों को आने-जाने में कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर…

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 February 2020, 6:13 PM IST

महराजगंजः फरेन्दा नौगढ़ मार्ग पर स्थित सिकड़ा चौराहे पर ग्राम सभा महादेवा के ग्रामीणों ने राशन न मिलने के कारण मार्ग को जाम कर दिया है। जिससे दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई है। वहीं गांव का कोटेदार मृत्युंजय लोगों का अंगूठा लगाने के बाद भी राशन का वितरण नहीं कर रहा था।

यह भी पढ़ेंः महराजगंज- डीएम की सख्ती से दुर्गा मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश करने वाले दबंगों के मंसूबे हुए ध्वस्त

ग्रामीणों को शांत करवाते हुए तहसीलदार और खाद्य आपूर्ति निरीक्षक

बताया जा रहा है कि कई बार ग्रामीणों के कहने के बाद भी अपनी मनमानी कर रहा था। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने फरेन्दा नौगढ़ मार्ग पर स्थित सिकड़ा चौराहे पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पाकर तहसीलदार फरेन्दा नरेश चंद्र और खाद्य आपूर्ति निरीक्षक मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ेंः महराजगंज- सफाई कर्मी संघ ने मृतक विनोद पटेल के बुजुर्ग मां-बाप को सौंपी सहयोग राशि, आंखें हुई नम

सड़क जाम करते ग्रामीण

दोनों के समझाने के बाद किसी तरह गांव वाले शांत हुए और राशन मिलने के बाद जाम खत्म किया। साथ ही खाद्य आपूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही की बात कही।

Published : 
  • 1 February 2020, 6:13 PM IST