Uttarakhand: उत्तरकाशी में घास काट रही महिला को तेंदुए ने मार डाला, क्षेत्र में हड़कंप

डीएन ब्यूरो

उत्तरकाशी जिले में एक तेंदुए ने महिला पर हमला कर उसकी जान ले ली। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

तेंदुए ने ली महिला की जान
तेंदुए ने ली महिला की जान


उत्तरकाशी: जिले में  एक तेंदुए ने महिला पर हमला कर उसकी जान ले ली। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उत्तरकाशी के जिला अधिकारी अभिषेक रुहेला ने बताया कि  सुनीता देवी (32) घास काट रही थीं, उसी वक्त तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया।

उन्होंने कहा कि घटना चिन्यालिसौद ब्लॉक के बड़ी मणि गांव से करीब दो किलोमीटर दूर हुई।

रूहेला ने बताया कि महिला बड़ी मणि गांव की रहने वाली थी जो जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर है।










संबंधित समाचार