Uttarakhand: पिथौरागढ़ पुलिस ने किया चनर राम हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

उत्तराखंड की पिथौरागढ़ पुलिस ने शुक्रवार को इग्यारह देवी राजस्व क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुए चनर राम हत्याकांड का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीसरे की तलाश जारी है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह
पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह


पिथौरागढ़: उत्तराखंड की पिथौरागढ़ पुलिस ने शुक्रवार को इग्यारह देवी राजस्व क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुए चनर राम हत्याकांड का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीसरे की तलाश जारी है।

पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले महीने 24 नवंबर को ग्राम बेड़ा, पट्टी इग्यारह देवी निवासी चनर राम का शव गांव में ही झाड़ियों से बरामद हुआ था।

सिर पर चोट के निशान थे व आसपास खून बिखरा हुआ था। साथ ही शव को झाड़ियों में घसीटने के भी निशान पाये गये थे।(वार्ता)










संबंधित समाचार