उत्तराखंड विधानसभा भर्ती पर बड़ा एक्शन, 228 नियुक्तियां रद्द, विधानसभा सचिव निलंबित, जानिये पूरा अपडेट

डीएन ब्यूरो

उत्तराखंड में भर्ती घोटाले को लेकर मचे बवाल के बीच सरकार ने 228 नियुक्तियां रद्द करने का फैसला लिया है। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

ऋतु भूषण खंडूड़ी, उत्तराखंड, विधानसभा अध्‍यक्ष
ऋतु भूषण खंडूड़ी, उत्तराखंड, विधानसभा अध्‍यक्ष


देहरादून: उत्‍तराखंड में विधानसभा सचिवालय में हुई नियुक्तियों को लेकर मचे बवाल के बीच विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी ने भर्ती घोटाले को लेकर बड़ा ऐलान किया है। विधानसभा सचिवायल में विवादों से घिरी 228 नियुक्तियां रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ ही विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल को निलंबित कर दिया है। नियुक्तियां रद्द करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। 

विधानसभा अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपते जांच समिति के सदस्य

विधानसभा अध्‍यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि 228 नियुक्तियां रद्द करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी भर्तियां नियमों के खिलाफ हुई थी।

यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या कर शव के 72 टुकड़े करने वाले राजेश गुलाटी की शार्ट टर्म बेल बढ़ी, जानिये पूरा मामला

विधानसभा सचिवालय में गलत तरीकों से हुईं नियुक्तियों का मामला उजागर होने के बाद कार्मिक विभाग के रिटायर्ड अधिकारियों की समिति को जांच सौंपी गई थी। विधानसभा अध्‍यक्ष के अनुसार वर्ष 2012 से अब तक ये नियुक्तियां की गई थी। इससे पूर्व की गई नियुक्तियों पर विधिक राय ली जा रही है।

यह भी पढ़ें: चंपावत में गहरी खाई में गिरी आईटीबीपी की बस, हादसे में 12 जवान घायल

उत्‍तराखंड विधानसभा भर्ती प्रकरण के संबंध में जांच के लिये कोटिया जांच समिति गठिति की गई थी। जांच समिति द्वारा गुरुवार देर रात विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को अपनी रिपोर्ट सौंपी। जिसके बाद शुक्रवार को ऋतु खंडूड़ी मीडिया से मुखातिब होते हुए इन सभी भर्तियों को रद्द करने का ऐलान किया।

ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में जांच समिति की अनुशंसा को स्वीकार करते हुए विधानसभा सचिवालय में हुई वर्ष 2016 की 150 नियुक्तियों को, वर्ष 2020 की 6 नियुक्तियों को और वर्ष 2021 की 72 नियुक्तियों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।










संबंधित समाचार