Road Accident: यूपी के कासगंज में भीषण हादसा, सड़क किनारे रखीं ईंटों के ढेर से जा टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौत

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के कासगंज में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में चार लोगों मौत हो गयी जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां आगरा बरेली हाइवे पर तेज रप्तार कार ईंटों के ढेर से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों मौत हो गयी जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। लेकिन इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कासगंज पुलिस ने मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि घने कोहरे की वजह से यह दुघर्टना हुई। 

सोरों कस्बे में मुन्ने मियां की बेटी यासमीन नाज की बारात सोरों लहरा रोड से आई थी। शादी में शामिल होने के बाद शनिवार तड़के छह लोग कार में सवार होकर वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान यह भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।










संबंधित समाचार