Uttar Pradesh: बांग्लादेश से नदी के रास्ते आए भारत, आगरा में बनायी बस्ती, 32 गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश पुलिस ने आगरा से 32 लोगों को गिरफ्तार किया है, ये सभी लोग बांग्लादेश के रहने वाले है। जानिए पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी


आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां यूपी पुलिस ने 32 बांग्लादेशी लोगों को गिरफ्तार किया है, जो गैरकानूनी तरीके से यहां रह थे। गिरफ्तार होने वाले लोगों में 13 महिलाएं और 14 पुरूष शामिल है। 

इनमें से 28 लोगो के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग नदी के रास्ते बांग्लादेश से भारत के अंदर आए थे।

सिकन्दरा पुलिस को इंटेलिजेंस से इस बारे में इनपुट मिला था। जिसके के बाद पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी 14 प्रधान की बगीची में बनी झुग्गियों में छापा मारा, जहां से पुलिस ने 13 महिलाएं और 14 पुरूष समेत कुल 32 लोगों को गिरफ्तार किया।  

अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि, विकास कॉलोनी के बगीची में बनी झुग्गी झोपड़ियों से 32 लोगों को पकड़ा गया है। ये लोग बांग्लादेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं, मामले की गहनता से जांच की जा रही है।










संबंधित समाचार