पुलिस पर फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर कानपुर में गिरफ्तार

डीएन संवाददाता

पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मिलकर कई दिनों से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी


कानपुर: कई दिनों से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर अल्लारक्खा उर्फ रियाज और उसके दो साथियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया। स्वरूप नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मिलकर बदमाशों को गिरफ्तार किया।

सीओ स्वरूप नगर गौरव बंसवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हैलट परिसर में जुआ खेलने की सूचना के बाद पुलिस ने इन जुआरियों को गिरफ्तार करने पहुंची थी, जिनमें जुआ खेलने वाला मास्टरमाइंड अल्लारक्खा उर्फ रियाज भी शामिल था। उस दौरान पुलिस पर पथराव और फायरिंग के बाद से ये लोग फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी आज संभव हुई है।

पुलिस ने बरामद किया तमंचा

आरोपियों के पास से एक तमंचा बरामद किया गया है। फिलहाल इन पर कार्यवाई करते हुए इन्हें जेल भेज दिया गया है।

क्या था मामला

6 अगस्त को हैलट परिसर में जुए की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान जुए खेल रहे अल्लारक्खा और उसके साथियों ने पुलिस पर हमला किया था। बदमाशों के हमले में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। तभी से ये अपराधी फरार चल रहे थे।










संबंधित समाचार