प्रेम के प्रतीक ताजमहल में ईद पर बना एक अनोखा रिकार्ड

विश्व भर में प्रेम का प्रतीक समझे जाने वाले भारत के मशहूर स्मारक ताजमहल में ईद के मौके पर एक नया और अनोखा रिकार्ड बना है। जानिये, ईद पर क्या हुआ ताज में..

Updated : 26 May 2020, 10:01 AM IST
google-preferred

आगरा/नई दिल्ली: विश्व की खूबसूरत धरोहर ताजमहल को दुनिया भर में सच्चे प्रेम के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। भारत का यह मशहूर स्मारक खुद ही एक अजूबा है, जिसके नाम कई तरह के रिकार्ड भी दर्ज है। सोमवार को मनाई गयी ईद के दिन यहां फिर एक नया रिकार्ड बना है। 

कोरोना की वैश्विक महामारी और लॉकडाउन का प्रभाव ताज पर भी देखा जा सकता है। ईद के मौके पर इसी कारण से ताजमहल के अंदर बनी शाही मस्जिद में ईद की नमाज नहीं हुई। इतिहास में यह ऐसा पहला मर्तबा है, जब ईद की नमाज शाही मस्जिद में न हुई हो।

शाही मस्जिद ताजमहल के अंदर स्थित है। यहां ईद समेत कई मौकों पर नमाज अता की जा ती है, जिसका सिलसिला मुगल काल से जारी है। लेकिन लॉकडाउन के कारण ताजमहल बंद होने के कारण इस बार ईद पर नमाज आयोजित नहीं की गई।    

शाही मस्जिद के इमाम सैयद सादिक अली मुताबिक 368 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब यहां ईद की नमाज अदा नहीं की गई। अली का दावा था कि उनके पूर्वजों को इस शाही मस्जिद में नमाज का नेतृत्व करने के लिए मुगल सम्राटों द्वारा नियुक्त किया गया था। मौलवियों के अनुसार रमजान के महीने के दौरान ईशा की नमाज के बाद रात में मुसलमानों द्वारा की जाने वाली प्रार्थना (तरावीह) इस बार आयजित नहीं की गयी। 
 

Published :  26 May 2020, 10:01 AM IST

Advertisement