नौ करोड़ की ठगी के मामले में यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया नामी टीवी चैनल के पत्रकार को

डीएन संवाददाता

यूपी एसटीएफ के चीफ अमिताभ यश के नेतृत्व में पुलिस ने एक बड़ा भंडाफोड़ किया है। राज्य के पशुपालन विभाग में फर्जी टेंडर के माध्यम से धोखाधड़ी कर नौ करोड़ 72 लाख की ठगी व जालसाजी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक नामी चैनल का प्रमुख पत्रकार है। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव

गिरफ्तार अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्त


लखनऊ: यूपी एसटीएफ के चीफ अमिताभ यश के नेतृत्व में पुलिस ने एक बड़ा भंडाफोड़ किया है। राज्य के पशुपालन विभाग में फर्जी टेंडर के माध्यम से धोखाधड़ी कर नौ करोड़ 72 लाख की ठगी व जालसाजी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक नामी चैनल का प्रमुख पत्रकार है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यूपी एसटीएफ ने इस बारे में बाकायदे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है। 

एफआईआर का विवरण

पशुपालन विभाग में फर्जी टेंडर के माध्यम से धोखाधड़ी कर 09 करोड़ 72 लाख की ठगी व जालसाजी करने वाले गिरोह के सदस्यों व मु.अ.स. 160/2020 धारा- 406/419/420/467/468/471/ 120बी ipc व 7/13 भ्रष्टाचार निवा0 अधि0 1988 थाना हजरतगंज लखनऊ में वांछित 03 नफ़र अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी की टाइमिंग
दिनाँक-  गिरफ्तारी का दिनांक 14.06.2020 
समय- 21.00
क्लार्क अवध होटल के पीछे महाराणा प्रताप मार्ग थाना हज़रतगंज, लखनऊ।

बरामदगी का विवरण
1. 02 अदद सफारी स्ट्रोम कार बरामद 
2. 04 अदद मोबाइल फोन
3. 01 अदद आधार कार्ड,
4. 01अदद पेन कार्ड,
5. 02अदद  ड्राइविंग लाइसेंस
6- 04 अदद एटीएम कार्ड,
7- 01अदद मतदाता पहचान पत्र,
8- 01 अदद प्रेस मीडिया पहचान पत्र 
9- 1000 रुपया नकद 

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1.अनिल राय पुत्र सुभाष राय नि.कस्बा व थाना खुखुंद जिला देवरिया उ0प्र0, हाल पता- जे-201, सेक्टर- 41, नोएडा उ0प्र0 (एडिटर: एक नामी चैनल)
2. रूपक राय पुत्र जय प्रकाश राय, नि0 ग्रा0 सेठवल, थाना- रानी की सराय, जनपद- आजमगढ़, उ0प्र0
3. उमाशंकर तिवारी पुत्र सरयू प्रसाद तिवारी, नि0. 353 बक्शी खुर्द, दारागंज, प्रयागराज, हाल पता- 159A, राजीव नगर, कल्याणपुर, कानपुर नगर

 










संबंधित समाचार