भाजपा विधायक के खिलाफ रेप केस दर्ज, नौकरी और शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, जानिये पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

भाजपा विधायक पर अच्छी नौकरी दिलाने औऱ बाद में शादी करने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। महिला की शिकात पर विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लगी गई है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

भाजपा एमएलए के खिलाफ शिकायत के लिये थाने पहुंची महिला
भाजपा एमएलए के खिलाफ शिकायत के लिये थाने पहुंची महिला


उदयपुर: भारतीय जनता पार्टी (भजपा) के विधायक प्रतापलाल गमेती फिर एक बार विवादों में हैं। गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक प्रताप गमेती पर एक महिला ने नौकरी दिलाने और शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता महिला की शिकायत पर एमएलए प्रताप गमेती के खिलाफ पुलिस ने अंबामाता थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है। 

जनकारी के मुताबिक 38 साल की एक महिला ने उदयपुर एसपी के सौंपी अपनी शिकायत में कहा है कि भाजपा विधायक प्रतापलाल गमेती ने उसे अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर पहले उससे दोस्ती के लिए हाथ बढ़ाया। आरोप है कि विधायक फिर शादी का झांसा देते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। 

महिला की शिकायत पर उदयपुर पुलिस ने देर रात पीड़ित महिला के बयान दर्ज करते हुए मेडिकल कराया। फिर विधायक प्रताप गमेती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस महिला के बयान आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

महिला का आरोप है कि विधायक प्रताप गमेती ने उसे कई बार झांसा दिया है और शादी की बात करने पर अब उसे धमकियां दी। मामले की जांच सीआईडी सीबी को सौंपी गई है। एएसपी अंजना सुखवाल इस केस की जांच कर रही हैं।

गोगुंदा विधायक प्रतापलाल गमेती पर 9 महीने पहले भी मध्य प्रदेश की एक भाजपा नेता ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि विधायक ने उसकी पत्नी से नहीं बनने की बात कहकर करीब तीन सालों तक उसे शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए।










संबंधित समाचार