Corona in Delhi: MCD की दो सफाई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत

डीएन ब्यूरो

कोरोना का कहर धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है। इसकी चपेट में अब तक लाखों लोग आ चुके हैं। वहीं दूसरी ओर ईस्ट MCD की दो सफाई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। इसमें से एक की मौत हो गई है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

MCD सफाई कर्मचारी (फाइल फोटो)
MCD सफाई कर्मचारी (फाइल फोटो)


नई दिल्लीः कोरोना ने अपने पैर दुनिया के हर एक कोने में पसार लिए हैं। ईस्ट MCD की दो सफाई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। इसमें से एक की मौत हो गई है। वहीं, दूसरी को LNJP हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के बाद भी यूपी में बिगड़ते जा रहे हालात, कोरोना मरीजों का आंकड़ा चिंताजनक

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संजय गहलोत ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए दो महिला सफाई कर्मी कोरोना वायरस की चपेट में आई थीं जिनमें से एक की मौत हो गई है। उनकी उम्र 51 साल थी। 

यह भी पढ़ें: देश में लगातार बढ़ती जा रही कोरोना के मरीजों की संख्या चिंताजनक, यहां जानें क्या हैं ताजा आंकड़े

दिल्ली में सोमवार को 78 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 2081 पर पहुंच गई है। सोमवार को 2 लोगों की मौत हुई तो 141 लोग ठीक भी हुए। इस बीच दिल्ली के चांदनी महल पुलिस स्टेशन के 5 और पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।










संबंधित समाचार