Crime In Punjab: मोहाली के शख्स की उंगलियां काटने वाले दो लोग गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

पंजाब के मोहाली में 24 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर उंगलियां काटने वाले दो लोगों को अंबाला-शंभू टोल प्लाजा के पास गोलीबारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

उंगलियां काटने वाले दो लोग गिरफ्तार
उंगलियां काटने वाले दो लोग गिरफ्तार


चंडीगढ़: पंजाब के मोहाली में 24 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर उंगलियां काटने वाले दो लोगों को  अंबाला-शंभू टोल प्लाजा के पास गोलीबारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि गौरव शर्मा और तरुण नामक दो लोगों ने आठ फरवरी को मोहाली के बलौंगी में हरदीप की कथित तौर पर उंगलियां काट दी थीं और इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाल दिया था।

पुलिस ने बताया कि गौरव को शक था कि पीड़ित का भाई उसके भाई की हत्या की साजिश में शामिल था।

वहीं, मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप गर्ग ने कहा कि  पंजाब पुलिस की टीम दोनों आरोपियों का पीछा कर रही थी। तभी दोनों ने अंबाला-शंभू टोल प्लाजा के पास पुलिस की टीम पर गोली चला दी जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक गोली गौरव की जांघ में लगी। उन्होंने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से नौ एमएम की एक पिस्तौल बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।










संबंधित समाचार