बाइक सवारों ने की अंधाधुध गोलीबारी, छह साल के बच्चे की गोली लगने से मौत

डीएन ब्यूरो

पंजाब के मनसा जिले में बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की, जिसमें छह साल के एक बच्चे की मौत हो गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

मनसा में बाइक सवार लोगों ने की गोलीबारी
मनसा में बाइक सवार लोगों ने की गोलीबारी


चंडीगढ़: पंजाब के मनसा जिले में बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की, जिसमें छह साल के एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि मनसा के कोटली कलां गांव में यह वारदात उस समय हुई, जब मृतक उदयवीर अपने पिता जसप्रीत सिंह और बहन के साथ अपने घर की तरफ जा रहा था।

अधिकारियों के मुताबिक, बाइक सवार हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें उदयवीर को गोली लग गई। उन्होंने बताया कि उदयवीर को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ‘मृत’ घोषित कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हमलावरों ने गोलीबारी क्यों की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।










संबंधित समाचार