महराजगंज में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के आधा दर्जन अफसरों के तबादले, देखिये पूरी लिस्ट

डीएन ब्यूरो

यूपी के महराजगंज जनपद में रविवार को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के आधा दर्जन अफसरों के तबादले कर दिये गये। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में देखिये पूरी ट्रांसफर सूची

बाल विकास विभाग के अफसरों के तबादले (प्रतीकात्मक चित्र)
बाल विकास विभाग के अफसरों के तबादले (प्रतीकात्मक चित्र)


महराजगंज: जनपद में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के छह अधिकारियों का तबादला कर दिया है। प्रशासन ने जिले के सभी 6 बाल विकास एवं पुष्टाहार अधिकारियों का स्थानांतरण आकांक्षी विकास खंडों में कर दिया गया है।

तबादलों की सूची
1. ब्रजेन्द्र जायसवाल को पनियरा से नौतनवां स्थान्तरित किया गया है।
2. निचलौल के बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज शुक्ल अब सदर प्रभारी होंगे। 
3. दीनानाथ को मिठौरा से पनियरा भेजा गया है।
4. विजय प्रकाश चौधरी को सदर से परतावल स्थानांतरित किया गया।
5. अनुराग श्री त्रिपाठी को नौतनवां से मिठौरा भेजा गया।
6. नीरजा गुप्ता को परतावल से निचलौल भेजा गया। 










संबंधित समाचार