लखनऊ: लकड़ी व्यापारियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, आमरण अनशन की चेतावनी

डीएन ब्यूरो

लकड़ी व्यापारियों ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और उन्हें लाइसेंस देने की गुहार लगायी। लकड़ी व्यापारियों ने कहा कि यदि लाइसेंस जारी न किया गया तो वे आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे।

प्रदर्शन करते व्यापारी
प्रदर्शन करते व्यापारी


लखनऊ: राजधानी बुधवार को लकड़ी के व्यापारियों ने लाइसेंस देने की मांग को लेकर योगी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों माँग उठाई कि 16 अप्रैल 2017 को जिन आरा मशीनों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था, उन सभी मशीनों पर लगे मुकदमे को खत्म कर दिया जाए और एक बार फिर से इन मशीनों का रजिस्ट्रेशन किया जाए, ताकि बेरोजगार हो चुके लाखों लोगों को रोजगार मिल सके।  

गौरतलब है कि यूपी में भाजपा सरकार बनते ही सरकार द्वारा अवैध कार्यों के विरुद्ध अभियान छेड़ा गया था। जिसके चलते वन विभाग के कुछ अधिकारियों ने अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए गलत तरीके से दिए गए लाइसेंसों को बचाने के लिए पुश्तैनी व लाइसेंस के इंतजार में वर्षों से बंद पड़ी आरा मशीनों को उजाड़ दिया था। 

मीडिया से बात करते हुए उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि यदि सरकार की ओर से आगामी 10 मार्च तक लकड़ी व्यापारियों को लाइसेंस जारी न किया गया तो  लकड़ी व्यापारी आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे।










संबंधित समाचार