Tokyo Olympic Closing Ceremony: देखिये टोक्यो ओलंपिक का रंगारंग समापन समारोह, बजरंग पूनिया ने किया टीम इंडिया का नेतृत्व

दुनिया के खेलों का महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक का आज भव्य और रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया है। बजंरग पूनिया ने समापन समारोह में भारतीय दल का नेृतृत्व किया। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में देखिये शानदार समापन समारोह की तस्वीरें

Updated : 8 August 2021, 5:34 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: दुनिया के खेलों का महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक का आज भव्य और रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया है। बजंरग पूनिया ने समापन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व किया। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कुल एक गोल्ड मेडल समेत कुल सात पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले भारत ने किसी एक ओलंपिक में सबसे ज्यादा 6 पदक जीते थे। 

भारत ने टोक्यो ओलंपिक में एक स्वर्ण सहित 7 पदक जीतकर अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इससे पहले भारत ने 2012 के लंदन ओलंपिक में 6 पदक जीत थे, लेकिन तब कोई गोल्ड नहीं आया था।

समापन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व करने वाले बजरंग पुनिया ने टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम ऊंचा किया। हालांकि उनको स्वर्ण पदक का दावेदार माना जा रहा था। 

भारत ने 13 साल बाद ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया है, इसलिये यह ओलंपिक भारत के लिये ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा माना जा रहा है। 

टोक्यो ओलंपिक खेलों के अंतिम दिन यानि कल शनिवार को नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में भारत के लिये गोल्ड जीता है। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.58 मीटर का है। ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 साल बाद दूसरा गोल्ड मिला।

टोक्यो ओलंपिक में भारत की ओर से पदल जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम इस तरह है- नीरज चोपड़ा- गोल्ड (जैवलिन थ्रो), बजरंग पूनिया- कांस्य पदक (कुश्ती), रवि दहिया- रजत पदक (कुश्ती-57 किग्रा) मीराबाई चनू- रजत पदक (भारोत्तोलन-49 किग्रा), पीवी सिंधु- कांस्य पदक (बेडमिंटन), पुरुष हॉकी टीम- कांस्य पदक और लवलीना बोरगोहेन- कांस्य पदक (बॉक्सिंग) शामिल हैं। 

Published : 
  • 8 August 2021, 5:34 PM IST