तीन उच्च न्यायालयों को नए मुख्य न्यायाधीश मिले

डीएन ब्यूरो

इलाहाबाद, छत्तीसगढ़ और पटना उच्च न्यायालयों को शुक्रवार को नये मुख्य न्यायाधीश मिल गये।

तीन उच्च न्यायालयों को नए मुख्य न्यायाधीश मिले
तीन उच्च न्यायालयों को नए मुख्य न्यायाधीश मिले


नई दिल्ली: इलाहाबाद, छत्तीसगढ़ और पटना उच्च न्यायालयों को शुक्रवार को नये मुख्य न्यायाधीश मिल गये।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर को इसका नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक अन्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया और केरल उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।

नयी नियुक्तियों के बारे में कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया।










संबंधित समाचार