रायबरेली: हर घर पर लगेंगे तिरंगे, लगभग 9 लाख 80 हजार तिरंगे का रखा गया लक्ष्य

डीएन संवाददाता

यूपी के रायबरेली में 15 अगस्त को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी अभी से शुरू कर दी हैं हर घर तिरंगा लगाने के अभियान में इस बार पिछली बार की तुलना में 10% अधिक तिरंगे घर-घर लगाए जाएंगे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर बैठक करते अधिकारी
हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर बैठक करते अधिकारी


रायबरेली: इस बार फिर गांव-गांव घर-घर तिरंगा लहराया जाएगा।। दरअसल पिछली बार की तरह इस बार भी हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन रायबरेली जनपद के हर क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा । इसको लेकर जिला प्रशासन ने बैठक करके कार्य योजना तैयार कर ली है।

पिछली बार रायबरेली जनपद में 8 लाख 90 हजार तिरंगा लगाए जाने का लक्ष्य था। इस बार उसे 10% अधिक तिरंगे लगाये जाने का रायबरेली के जिला प्रशासन ने लक्ष्य निर्धारित किया है। इस संबंध में बचत भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

डायनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस बैठक में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि इस बार 13 से 15 तारीख तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों को निर्देश दिए जा चुके हैं तथा हर ब्लॉक में नोडल अधिकारी बनाए जा चुके हैं।

एडीएम प्रशासन ने बताया कि पिछली बार 8 लाख 90 हजार तिरंगे लगाए जाने का लक्ष्य था इस बार उसे 10% अधिक तिरंगे लगाए जाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि शासनादेश के अनुसार हर घर तिरंगा कार्यक्रम की योजना तैयार कर ली गई है तथा सभी विभागों को जरूरी निर्देश इस संबंध में दिए जा चुके हैं एवं नोडल अधिकारियों को नियुक्त करके इस विषय में अवगत कराया जा चुका है।

यदि देखें तो पिछली बार जिस तरह से घर-घर तिरंगे लगाए गए थे उसी तर्ज पर इस बार भी हर घर में तिरंगा लहराएगा। जनपद में एक बार फिर घर-घर तिरंगा लगेगा और हर घर में लहराएंगे तिरंगे। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

इस कार्यक्रम में सरकारी विभागों के साथ-साथ समाजसेवी और व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सदस्य गण भी सहयोग प्रदान करेंगे। कुल मिलाकर जनपद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भारत की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा झंडा लहराएगा। पिछली बार हर घर में तिरंगा लगाने को लेकर लोगों में काफी जोश रहा।

इस तरह इस बार भी तिरंगा लगाने को लेकर लोगों में उत्साह नजर आएगा। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर शासन की ओर से दिए गए निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन पूरे तौर पर तैयारी करने में लग गया है।










संबंधित समाचार