Republic Day Tractor Rally: देखें तस्वीरें, कैसे पुलिस ने किसानों पर किया लाठीचार्ज, छोड़े आंसू गैस के गोले, किसानों ने तोड़े बैरिकेडिंग

डीएन ब्यूरो

देश भर में आज मनाए जा रहे 72वें गणतंत्र दिवस के बीच कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों की ट्रैक्टर रैली निकाली जा रही है। इस दौरान दिल्ली बॉर्डर पर भारी बवाल मच गया है। किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी है। कई स्थानों पर तोड़फोड़ करने की खबरें हैं। देखें तस्वीरें डाइनामाइट न्यूज़ पर

गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की आज ट्रैक्टर रैली

तीन कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की आज ट्रैक्टर रैली हो रही है, पर इस परेड में किसानों और पुलिस के बीच भीड़ंत शुरू हो गई है।

किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी

किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी है। कई स्थानों पर तोड़फोड़ करने की खबरें हैं। पुलिस और किसानों में टकराव बढ़ता जा रहा है। कई जगहों पर पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

किसानों का आरोप है कि पुलिस ने तय रूट पर भी बैरिकेड्स लगाए थे

किसानों का आरोप है कि पुलिस ने तय रूट पर भी बैरिकेड्स लगाए थे, इस वजह से उन्होंने बैरिकेड्स हटाए। अब गणतंत्र दिवस की परेड खत्म हो गई है। पुलिस ने हर जगह से बैरिकेड्स हटा दिए है।

पुलिस ने कई स्थानों पर किसानों पर लाठियां भांजी थी

पुलिस ने कई स्थानों पर किसानों पर लाठियां भांजी थी। दिल्ली के मुबरका चौक पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। जगह-जगह से किसानों और जवानों के बीच झड़प की खबरें आ रही है। हालात तनावपूर्ण होते जा रहे हैं।

किसानों और पुलिस के बीच जगह-जगह झड़प

इससे पहले कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच जगह-जगह झड़प, धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ।

संसद भवन और लाल किला भी जाएंगे

अब कुछ किसानों को यहां तक कहना है कि वे संसद भवन और लाल किला भी जाएंगे। इससे पहले सिंघु बॉर्डर के साथ टीकरी और यूपी बॉर्डर पर भी किसानों ने तय समय से पहले ट्रैक्टर परेड शुरू कर दी है।

किसानों का जत्था नांगलोई फ्लाईओवर पर रूका

टिकरी बॉर्डर से निकला किसानों का जत्था नांगलोई फ्लाईओवर पर रूका हुआ है। किसानों का कहना है कि हम नजफगढ़ की ओर न जाकर धौलाकुआं की ओर जाएंगे।








संबंधित समाचार