झारखंड: सन्नी टोप्पो ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, हुए भाजपा में शामिल

डीएन ब्यूरो

झारखंड के कांग्रेस नेता सन्नी टोप्पो रविवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

सन्नी टोप्पो ने थामा भाजपा का दामन
सन्नी टोप्पो ने थामा भाजपा का दामन


रांची: झारखंड के कांग्रेस नेता सन्नी टोप्पो रविवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

वर्ष 2019 में मंदार सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी तौर पर चुनाव मैदान में उतरे टोप्पो ने भाजपा की सदस्यता भगवा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश और पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी की उपस्थिति में ली।

टोप्पो ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा, ‘‘मौजूदा झारखंड सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त है और मंदार की जनता ने इस सरकार को उखाड़ फेंकने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा कि लोग विकास चाहते हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही यह संभव है।

इस अवसर पर दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि राज्य की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के शासन में भ्रष्टाचार बढ़ा है और कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब हो रही है।

मरांडी ने कहा,‘‘टोप्पो के भाजपा में शामिल होने का फैसला प्रधानमंत्री से प्रेरित है।उनकी मौजूदगी से पार्टी को बल मिलेगा।’’

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘टोप्पो ने पहले ही पार्टी की गतिविधियों से खुद को अलग कर लिया था। हमारा मानना है कि उनके जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं होगा।’’










संबंधित समाचार