Ranchi: बीजेपी से निलंबित व पूर्व आईएएस की पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिये पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

झारखंड के रांची में बीजेपी से निलंबित व पूर्व आईएएस की पत्नी सीमा पात्रा को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

पुलिस की गिरफ्त में सीमा पात्रा
पुलिस की गिरफ्त में सीमा पात्रा


रांची: भारतीय जनता पार्टी से निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा को बुधवार को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूर्व आईएएस की पत्नी सीमा पर घर में काम करने वाली महिला को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है।

गिरफ्तारी के बाद सीमा पात्रा का कहना है कि ये झूठे और राजनीति से प्रेरित आरोप हैं। मुझे इस मामले में फंसाया जा रहा है।

डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक सीमा के घर में काम करने वाली 29 वर्षीय सुनीता ने आरोप लगाया है कि सीमा उसको बहुत प्रताड़ित करती थी। काम में गलती होने पर मारती थी और प्रताड़ित करती थी।

महिला को प्रताड़ित करने का मामला अरगोड़ा थाने में दर्ज हुआ। मामले के संज्ञान में आने के बाद सीमा को बीजेपी से निलंबित कर दिया गया था।

झारखंड पुलिस से मिली जानकारी के द्वारा शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में रांची में पुलिस टीम ने 22 अगस्त को महिला को बचा लिया था। अभी महिला का इलाज चल रहा है।










संबंधित समाचार