Jharkhand: रांची में भाजपा नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद बदमाश फरार

डीएन ब्यूरो

झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष की सरेआम गोली मारकर हत्या करने की सनसनीखेज मामला सामने आया है। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद बदमाश फरार हो गये। पूरी रिपोर्ट

बाइक सवारों बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग (फाइल फोटो)
बाइक सवारों बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग (फाइल फोटो)


रांची: झारखंड की राजधानी रांची में बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष जीतराम मुंडा की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर आये बादमाश ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गये। सरेआम हुई इस हत्या ने रांची में जहां कानून-व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। 

यह घटना रांची के ओरमांझी में उस वक्त हुई, जब भाजपा नेता जीतराम मुंडा एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। किसी बाइक पर सवार बदमाशों ने जीतराम मुंडा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। भाजपा नेता को गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए। गोलीबारी में घायल भाजपा नेता को आनन-फानन ओरमांझी को मेदांता अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

सरेआम हुई इस सनसनीखेज वारदात और हत्याकांड की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। स्थानीय पुलिस के साथ ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी की पड़ताल के साथ ही नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू करा दी गई। वारदात के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार बदमाशों की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों से भी घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।

पूर्व सीएम रघुवर दास और सांसद संजय सेठ ने घटना की कड़ी निंदा की है और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। इसके साथ ही सरकार पर भी कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं। स्थानीय लोगों में भय और दहशत का माहौल है। 










संबंधित समाचार