Suicide: झील में कूदकर महिला ने की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़ंकप

डीएन ब्यूरो

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक महिला (28) ने कथित तौर पर झील में कूदकर आत्महत्या कर ली। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

फाइल फोटो
फाइल फोटो


ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक महिला (28) ने कथित तौर पर झील में कूदकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि महिला मसुंडा झील में कूद गई। वह खारतन इलाके की रहने वाली थी।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों के घटना की सूचना देने के बाद दमकल कर्मी और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ का एक दल मौके पर पहुंचा। तब तक कुछ लोग महिला को झील से निकाल चुके थे।

उन्होंने बताया कि महिला के रिश्तेदार उसे तुरंत अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के ऐसा कदम उठाने के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है।










संबंधित समाचार