निजी बाइक टैक्सी के खिलाफ हड़ताल, जानिये ऑटोरिक्शा चालकों में यहां क्यों है गुस्सा

डीएन ब्यूरो

बेंगलुरु में ऑटोरिक्शा चालक शहर में चल रहीं निजी बाइक टैक्सी के खिलाफ आज हड़ताल करेंगे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

आदर्श ऑटो एंड टैक्सी चालक संघ के अध्यक्ष एम मंजूनाथ
आदर्श ऑटो एंड टैक्सी चालक संघ के अध्यक्ष एम मंजूनाथ


बेंगलुरु: बेंगलुरु में ऑटोरिक्शा चालक शहर में चल रहीं निजी बाइक टैक्सी के खिलाफ  हड़ताल करेंगे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आदर्श ऑटो एंड टैक्सी चालक संघ के अध्यक्ष एम मंजूनाथ के अनुसार,  लगभग दो लाख ऑटोरिक्शा का संचालन बंद रहेगा। यह संघ कर्नाटक की राजधानी में सबसे ज्यादा ऑटोरिक्शा चालकों की सदस्यता वाले संगठनों में से एक है।

ऑटोरिक्शा चालक बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री आवास तक जुलूस भी निकालेंगे।

मंजूनाथ ने  बताया,  हमारी हड़ताल शहर में अवैध रूप से संचालित बाइक टैक्सी के खिलाफ है।”

उन्होंने दावा किया कि राज्य परिवहन विभाग ने बाइक टैक्सी को अवैध बताया है लेकिन शहर की सड़कों पर यह बिना किसी जुर्माने के दौड़ रही हैं।










संबंधित समाचार