Uttar Pradesh: अमरोहा में होली पर डीजे बजाने के लेकर दो पक्षों में पथराव और मारपीट, जानिये पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में होली पर जुलूस के दौरान डीजे बजाे को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से पथराव और मारपीट का मामला सामने आया है। इलाके में तनावपूर्ण माहौल बताया जा रहा है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

होली पर अमरोहा में भिड़ दो पक्ष (फाइल फोटो)
होली पर अमरोहा में भिड़ दो पक्ष (फाइल फोटो)


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में होली के दौरान निकाले गये जुलूस में डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गये। दो पक्षों में पथराव और मारपीट की मामला सामने आया है। पथराव में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबरें हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात को समय रहते संभाल लिया। इलाके में अब भी तनावपूर्ण माहौल बताया जा रहा है। 

यह घटना अमरोहा नगर के मोहल्ला छंगा दरवाजा की है। मोहल्ले में मिश्रित आबादी है। बताया जाता है कि होली के मौके पर शुक्रवार दोपहर करीब 1:20 बजे एक पक्ष के लोग अबीर गुलाल लगाकर होली खेल रहे थे। इस दौरान तेज आवाज के साथ डीजे भी बज रहा था। लोग डीजे पर आएंगे फिर योगी ही गाना बजा रहे थे। डीजे की तेज आवाज औऱ गीत के बोले को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों नाराजगी जताई और बंद कराने की मांग की।

डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। थोड़ी देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों समुदाय के लोगों के बीच पथराव शुरू हो गया। दोनों पक्षों ने जमकर एक दूसरे पर पथराव किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिगड़ते हालात को संभाला।

इस बवाल की सूचना मिलते ही आनन-फानन में एएसपी चंद्र प्रकाश शुक्ला, सीओ सिटी विजय कुमार राणा, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पवार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। वहीं एक पक्ष लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे हैं।

इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल होने की खबर है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।  










संबंधित समाचार