हिंदी
नई दिल्ली: भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के 7 अप्रैल को गैप-डाउन खुलने की संभावना है। आज सुबह गिफ्ट निफ्टी लगभग 22,167.50 के आसपास लाल निशान में कारोबार कर रहा था, जो गिरावट का संकेत दे रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पिछले कारोबारी दिन (4 अप्रैल) को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पर दबाव रहा, जिसमें सेंसेक्स 930.67 अंकों या 1.22% की गिरावट के साथ 75,364.69 पर और निफ्टी 345.65 अंकों या 1.49% की गिरावट के साथ 22,904.45 पर बंद हुआ। सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे, जिसमें फार्मा इंडेक्स भी शामिल है, जबकि बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 3% से अधिक गिरावट के साथ बंद हुए।
गिफ्ट निफ्टी का प्रदर्शन
गिफ्ट निफ्टी वर्तमान में 22,056 के आसपास कारोबार कर रहा है। जिसमें 906.50 अंकों या 3.95% की गिरावट देखी जा रही है। जो भारतीय बाजार के गिरावट के साथ खुलने का संकेत देता है।
वहीं, एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट देखी जा रही है। निक्केई इंडेक्स 6.93% गिरकर 2,188.74 अंकों पर, स्ट्रेट टाइम्स 7.02% की गिरावट के साथ हैंगसैंग 9.62% नीचे, ताइवान का बाजार 9.69% गिरा और कोस्पी इंडेक्स 4.69% की गिरावट के साथ गिरा। यह गिरावट वैश्विक ट्रेड वॉर की आशंका और अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के कारण हो रही है।
अमेरिकी बाजारों में कमजोरी
अमेरिकी बाजारों में भी कमजोरी देखी गई है। नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 5.82% गिरकर 15,587.79 पर बंद हुआ। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 5.50% गिरकर 38,314.86 पर आ गया और एसएंडपी 500 इंडेक्स 5.97% गिरकर 5,074.08 पर बंद हुआ। यह गिरावट बढ़ते ट्रेड वॉर और वैश्विक मंदी के खतरे के कारण है। जिससे यह महामारी के बाद से सबसे बड़ा बाजार नुकसान बन गया है।
FII और DII फंड फ्लो
विदेशी संस्थागत निवेशक (FII): लगातार पांचवें दिन नेट सेलर रहे और उन्होंने 3,483 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
घरेलू संस्थागत निवेशक (DII): पिछले पांच दिनों के बाद शुद्ध विक्रेता बने और 1,720 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट
10-वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4% तक गिरा
2-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड: लगभग 3.5% पर आ गया
डॉलर इंडेक्स और मुद्रा बाजार की स्थिति
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा वैश्विक स्तर पर टैरिफ लगाने के बाद डॉलर पर दबाव बढ़ा है। डॉलर इंडेक्स 0.2% गिरकर 102.7 पर आ गया, जबकि पिछले सप्ताह भी डॉलर में 1% की गिरावट देखी गई थी। इस स्थिति में निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्प जैसे येन और स्विस फ्रैंक में पैसा लगाया है।
Published : 7 April 2025, 3:56 PM IST
Topics : Dynamite News GIFT Nifty Hindi News Indian benchmark Market Today market value Sensex share market stock market US markets