News Headlines of The Day: देश और दुनिया की दिन भर की खबरों का खास बुलेटिन, पढ़ें आज के मुख्य समाचार

डीएन ब्यूरो

देश और दुनिया में दिन भर में कई घटनाएं होती रहती है। हर पल कुछ न घटता रहा है। ऐसे में डाइनामाइट न्यूज़ अपने पाठकों के लिये पेश कर रहा है देश और दुनिया की दिन भर की खबरों बेहद छोटा और आसान बुलेटिन। इस रिपोर्ट में पढ़िये देश और दुनिया के दिन भर के मुख्य समाचार

देश और दुनिया की दिन भर की खबरों का विशेष बुलेटिन
देश और दुनिया की दिन भर की खबरों का विशेष बुलेटिन


नई दिल्ली: देश और दुनिया में दिन भर में कई घटनाएं होती रहती है। हर पल कुछ न घटता रहा है। ऐसे में डाइनामाइट न्यूज़ अपने पाठकों के लिये पेश कर रहा है देश और दुनिया की दिन भर की खबरों बेहद छोटा और आसान बुलेटिन। इस रिपोर्ट में पढ़िये देश और दुनिया के दिन भर के मुख्य समाचार

बुधवार शाम साढ़े छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

1. रक्षा परिव्यय का 75 प्रतिशत घरेलू कंपनियों से खरीद पर होगा खर्च 

बेंगलुरु, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारत 2023-24 में कुल रक्षा पूंजीगत परिव्यय का 75 प्रतिशत घरेलू रक्षा निर्माताओं से खरीद पर खर्च करेगा।

2. आईटीबीपी की सात नई बटालियन गठित करने को मंजूरी

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत-चीन सीमा की सुरक्षा करने वाली भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की सात नयी बटालियन और एक क्षेत्रीय हेडक्वार्टर के गठन को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी।

3. एयरो इंडिया में 80,000 करोड़ रुपये के 266 करार

बेंगलुरु, एयरो-इंडिया में 266 भागीदारी की घोषणाओं पर हस्ताक्षर हुए। इनमें 201 समझौता ज्ञापन (एमओयू), 53 बड़ी घोषणाएं और नौ उत्पादों की पेशकश शामिल है। माना जा रहा है कि एयरो इंडिया में करीब 80,000 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल हो सकता है।

4. समावेशी और सतत विकास का एजेंडा 

नई दिल्ली, ‘जी-20’ के शेरपा अमिताभ कांत ने बुधवार को कहा कि जब दुनिया कई चुनौतियों का सामना कर रही है तो ऐसे समय भारत का 20 प्रमुख देशों के समूह की अध्यक्षता ग्रहण करना एक महत्वपूर्ण क्षण है तथा देश के लिए यह मौका भी है कि वह समावेशी और सतत विकास को लेकर एजेंडा तय करे।

5. अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में पुनर्संतुलन

नांदी (फिजी), विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में पुनर्संतुलन हो रहा है और ‘‘वह युग पीछे छूट गया है जब प्रगति का मानक पश्चिमीकरण को माना जाता था।’’

6. बीबीसी कार्यालयों में आयकर विभाग का ‘सर्वे’ दूसरे दिन भी रहा जारी

नई दिल्ली, ‘बीबीसी (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन) इंडिया’ के खिलाफ आयकर विभाग का ‘सर्वे ऑपरेशन’ बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा और ऐसा माना जा रहा है कि आयकर विभाग के अधिकारी संगठन के इलेक्ट्रॉनिक एवं कागज आधारित वित्तीय आंकड़ों की प्रतियां बना रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

7. द्विपक्षीय संबंध प्रगाढ़ करने पर चर्चा

नांदी (फिजी), विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को फिजी के उपप्रधानमंत्री बिमान प्रसाद से मुलाकात की तथा द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की।

8. पूरी दुनिया में भारत का मजाक बना रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने बीबीसी (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन) के भारतीय कार्यालयों पर आयकर विभाग के ‘सर्वे’ को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जब देश ‘जी 20’ की अध्यक्षता कर रहा है तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया भर में भारत का मजाक बना रहे हैं।

9. रिजर्व बैंक और सेबी से अडाणी समूह के मामले की जांच का आग्रह

नयी दिल्ली, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) और रिजर्व बैंक से आग्रह किया है कि वे अडाणी समूह से खिलाफ लगे आरोपों की जांच कराएं।

10. देश का निर्यात जनवरी में 6.58 प्रतिशत घटा 

नयी दिल्ली, देश का वस्तुओं का निर्यात जनवरी माह में 6.58 प्रतिशत घटकर 32.91 अरब डॉलर पर आ गया। जनवरी, 2022 में निर्यात 35.23 अरब डॉलर रहा था। हालांकि, जनवरी, 2023 में व्यापार घाटा कम होकर 17.75 अरब डॉलर पर आ गया, जो इसका पिछले 12 माह का सबसे निचला स्तर है।

11. प्रेस एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का समर्थन 

वाशिंगटन, बीबीसी (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन) इंडिया’ के खिलाफ आयकर विभाग के ‘सर्वे अभियान’ के बीच अमेरिका ने कहा है कि वह प्रेस की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और धार्मिक स्वतंत्रता के सार्वभौमिक अधिकारों के महत्व का समर्थन करता है, जो भारत सहित दुनिया भर में ‘‘लोकतंत्र का आधार’’ हैं।

12. बंगाल को सौराष्ट्र से मिलेगी कड़ी चुनौती

कोलकाता, बेहतरीन फॉर्म में चल रही बंगाल की टीम गुरुवार से यहां शुरू होने वाले रणजी ट्राफी फाइनल में जीत दर्ज करके 33 साल बाद चैंपियन बनने की कोशिश करेगी लेकिन इसके लिए उसे जयदेव उनादकट की वापसी से मजबूत बनी सौराष्ट्र की टीम की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा।

13. सुरक्षित जलवायु और सभी के लिए एक सभ्य जीवन स्तर 

लीड्स, मानव कल्याण के लिए ऊर्जा की खपत आवश्यक है , लेकिन दुनिया भर में ऊर्जा के उपयोग में भारी असमानता है। वैश्विक ऊर्जा उपभोक्ताओं के शीर्ष 10 प्रतिशत नीचे के 10 प्रतिशत की तुलना में लगभग 30 गुना अधिक ऊर्जा का उपयोग करते हैं।

14. जासूसी गुब्बारे: आधुनिक तकनीक के साथ आकाश में आंखों को नयी नजर

लंदन, अमेरिकी सेना ने हाल ही में अमेरिकी और कनाडाई हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाली चार ऊंचाई पर उड़ती वस्तुओं को मार गिराया। अब उनके उद्देश्य और उन्हें किसने और कहां से उड़ाया इस बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

15. मृत घोषित व्यक्ति अंतिम संस्कार के दौरान जीवित

कैम्ब्रिज (यूके), हाल ही में 82 वर्षीय एक महिला को न्यूयॉर्क के एक नर्सिंग होम में मृत घोषित कर दिया गया, लेकिन बाद में अंतिम संस्कार गृह के कर्मचारियों ने उसे जीवित पाया।










संबंधित समाचार