बत्ती गुल होते ही छेड़छाड़ शुरू, नोएडा की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी दरिंदों से डरकर सहम गई

डीएन ब्यूरो

यूपी के नोएडा में एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से दो अज्ञात लोगों ने छेड़छाड़ की। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिये पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट

प्रतिकात्मक छवि
प्रतिकात्मक छवि


नोएडा: नोएडा के सेक्टर-48 की एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने दो अज्ञात लोगों पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि जब उसने शोर मचाया तो दोनों आरोपी वहां से भाग गये। उसका आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उसे रात में घर से न निकलने की नसीहत दी। 

पीड़िता ने 1 मिनट 27 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर कहा कि 1 अगस्त की शाम को तेज बारिश हो रही थी। वह अपने घर के सामने पार्क में बारिश में भीगने के लिए निकली थी। युवती का आरोप है कि इसी दौरान पार्क में दो युवक आये और गंदे कमेंट करने लगे। विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। इसी दौरान दो लड़कियां आईं जिसके बाद वह भाग निकले। इस घटना के बाद से पीड़ित लड़की डर गई है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

पीड़ित लड़की ने कहा कि पार्क के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद मिले। सोसायटी में घटना के वक्त बिजली नहीं थी। इसलिए सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की तस्वीर कैद नहीं हुई है। पीड़िता के इंस्टाग्राम पर 65 हजार फॉलोअर्स हैं। वह फैशन से संबंधित वीडियो बनाती हैं। यूट्यूब चैनल पर भी उसके हजारों फॉलोअर्स हैं। 
 










संबंधित समाचार