सिद्धार्थनगर: समय पर नहीं पहुंची दमकल की गाड़ियां, धूं-धूं कर जलती रही गेहूं की फसल

डीएन संवाददाता

जिले के किसान प्रशासन की अनदेखी के कारण हर वर्ष बाढ़ और आग कहर झेलते आ रहे है। आज चिल्हिया थाना क्षेत्र के सीवान में अज्ञात कारणों से खेतों में भीषण आग लग गयी।



सिद्धार्थनगर:  जिले के किसान हर वर्ष बाढ़ और आग कहर झेलते आ रहे है। आज चिल्हिया थाना क्षेत्र के सीवान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गयी। इस आग के कारण गाँव के कई गरीब किसानों की गेहूँ की पचास बीघा फसल जलकर राख हो गयी। आग पर किसी तरह से ग्रामीणों ने काबू पाया।

गरीब किसानों की गेहूँ की फसल खेतों में पककर तैयार थी, लेकिन आज आचानक आग लगने से भारी मात्रा में फसल जल गयी। फसल जलने से किसानों में कोहराम मचा हुआ है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को कई बार फोन किया गया, लेकिन फायर ब्रिगेड ने छोटी गाड़ी भेजी, जो कि आग को बुझाने में पर्याप्त नही थी। ग्रामीण पम्पसेट के द्वारा अपने प्रयासों से खुद आग बुझाने में सफल हुए, लेकिन तब तक कई किसानों के फसल जल कर राख हो चुकी थी।

सबसे सवाल बड़ा यह है कि आग लगने पर दमकल गाडियों की समुचित व्यवस्था जिले में नहीं है। इस दुर्व्यस्था को जिले के लोग काफी समय से झेलते आ रहे है, जिस कारण नुकसान बढ़ जाता है, किसान कई बार इसकी शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन इसकी व्यवस्था करने में अब तक नाकाम रहा।


 










संबंधित समाचार