कानपुर: हरमोहन सिंह यादव की 96 वीं जयंती पर शिवपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि

डीएन संवाददाता

शौर्य चक्र से सम्मानित वरिष्ठ सपा नेता चौधरी हरमोहन सिंह यादव की 96 वीं जयंती पर बर्रा स्थित मेहरबान सिंह पुरवा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव भी पहुंचे, जहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

महिला को साड़ी बांटते शिवपाल यादव
महिला को साड़ी बांटते शिवपाल यादव


कानपुर: शौर्य चक्र से सम्मानित वरिष्ठ सपा नेता चौधरी हरमोहन सिंह यादव की 96 वीं जयंती पर बर्रा स्थित मेहरबान सिंह पुरवा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव भी पहुंचे जहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

 

 

चौधरी हरमोहन सिंह यादव की 96 वीं जयंती पर शिवपाल यादव ने उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रदांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कुछ महिलाओं को साड़ियां भी बांटी।

कार्यकारिणी में नाम का मामला राष्ट्रीय अध्यक्ष सोचेंगे

इस दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए शिवपाल ने कहा कि आजकल चुगलखोरी और चापलूसी का जमाना आ गया है। उन्होंने कहा कि राजनीति हो या समाज, हमें हमेशा अपने से बड़ों को सम्मान देना चाहिए। सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लिस्ट में नाम न होने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि इस बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोचेंगे। हम तो समाजवादी पार्टी के विधायक है और जो भी वो कर रहे है, सोच समझ कर ठीक ही कर रहे है।

ताज ऐतिहासिक धरोहर

शिवपाल ने ताजमहल पर छिड़ी जंग के सवाल को लेकर कहा कि वह ऐतिहासिक है, उसमें तो किसी को कुछ बोलना ही नहीं चाहिए। टूरिस्ट बुक में नाम नहीं होने के सवाल पर शिवपाल बोले कि ताज ऐतिहासिक धरोहर है, टूरिस्ट बुक में ताज का नाम होना चाहिए । एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि चापलूस तो हर जगह मिल जाएंगे। जाते जाते सभी लोगों को शिवपाल यादव ने दीवाली की बधाई भी दी।










संबंधित समाचार