Bird Flu: यूपी-दिल्ली समेत देश के 7 राज्यों में बर्ड फ्लू की दस्तक, कानपुर चिड़ियाघर सील, ताजा अपडेट

डीएन ब्यूरो

देश में बर्ड फ्लू लगातार फैलता जा रहा है। राजधानी दिल्ली समेत यूपी में भी बर्ड फ्लू ने बड़े स्तर पर दस्तक दे दी है। देश के कुल सात राज्य अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नई दिल्ली: देश में बर्ड फ्लू का खतरा लगातार गहराता जा रहा है। राजधानी दिल्ली समेत यूपी में भी बर्ड फ्लू ने बड़े स्तर पर दस्तक दे दी है। देश के कुल सात राज्य अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं। यूपी स्थित कानपुर के चिड़ियाघर में कुछ पक्षियों की मौत के बाद जू को सील कर दिया गया है। राजधानी दिल्ली में अलर्ट जारी कर दिया गया है। कई राज्यों में पक्षियों की मौत की खबरें लगातार बढञती जा रही है, मृत पक्षियों के सैंपल जांच के लिये भेजा गया है।

अब तक देश के जिन 7 राज्यों में बर्ड फ्लू अपनी दस्तक दे चुका है, उनमे राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और केरल शामिल है। इन राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। देश की राजधानी दिल्ली, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र समेत कई अन्य राज्यों में पक्षियों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में स्थित देश के बड़े जू कानपुर चिड़ियाघर में भी बर्ड फ्लू वायरस मिले हैं, जिसके बाद जू को बाद सील कर दिया गया है। इश चिड़ियाघर में चार पक्षियों की मौत हो गयी थी, जिनकी जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

कानपुर चिड़ियाघर कमिश्नर राजशेखर के आदेश पर चिड़ियाघर के आस-पास के इलाके को रेड जोन घोषित किया गया है। प्रशासन के साथ इलाके के निवासी भी अलर्ट हो गए हैं। लोगों को एहतियातन सावधानी बरतने को कहा जा रहा है। प्रशासन द्वारा भी जनता को जागरूक किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश और हरियाणा के एवियन इन्फ्लूएंजा से पीड़ित होने के कारण इन दोनों राज्यों से लगा दिल्ली पहले से ही वीक जोन में है। दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर कौवों के मरने की संख्या में वृद्धि हुई है। दिल्ली सरकार ने बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए तैयारियां भी तेज कर दी हैं। गाजीपुर पॉल्ट्री फॉर्म 10 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। जबकि जिंदा पक्षियों के आयात पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात पहले से ही बर्डफ्लू की चपेट में हैं।










संबंधित समाचार