लखनऊ: प्रेमी युगल का शव मिलने से सनसनी, हत्या-आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी

डीएन ब्यूरो

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में प्रेमी युगल का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।



लखनऊः राजधानी लखनऊ के अति सुरक्षित माने जाने वाले हजरतगंज इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां पर एक प्रेमी युगल को मृत पाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और अपनी छानबीन शुरू कर दी है।

घटनासथल पर मौजद पुलिकर्मी

 

मामला हजरतगंज के सूरज दीप कॉन्प्लेक्स का है। सूरजदीप कांपलैक्स पर मौजूद रहे चौकीदार ने बताया कि सुबह चार बजे इस स्थान पर कुछ भी नहीं था लेकिन जब वे चाय पीने गए और वहां से वापस लौटे, तब उनको जमीन पर खून से लथपथ दो शव मिले। इसके बाद उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को दी।

मामले की छानबीन करती पुलिस

 

मामले की सूचना पाकर मौके पर आईजी रेंज लखनऊ जय नारायण सिंह, एएसपी पूर्वी, सीओ हजरतगंज, कोतवाली प्रभारी एके शाही पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज निकलवाने के लिए निर्देश दिए हैं। हालांकि मृतकों के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिल पाई है।

पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जिसमें सिमकार्ड नहीं लगा है। संभावना जताई जा रही है कि इन दोनों प्रेमी युगलों ने पहले अपने हाथ की नस काट ली। उसके बाद 5 मंजिल से छलांग लगा दी।

इस मामले में आईजी ने आशंका जताते हुए कहा है कि मॉर्निंग वॉक के बहाने निकले युगल ने सीढ़ियों के सहारे छत पर पहुंचकर अपनी जान दी है। पुलिस घरवालों द्वारा शादी से मना करने, ऑनर कीलिंग के साथ-साथ अऩ्य बिंदुओं पर भी पड़ताल कर रही है।










संबंधित समाचार