सत्यपाल मलिक ने संभाला जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल का पदभार, कई मायनों में अलग है उनकी नियुक्ति

डीएन ब्यूरो

सत्यपाल मलिक ने जम्मू-कश्मीर के नये राज्यपाल का पदभार ग्रहण कर लिया है। गुरूवार को उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। जम्मू कश्मीर में राज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्त कई मायनो में अलग है। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

शपथ ग्रहण करते सत्यपाल मलिक
शपथ ग्रहण करते सत्यपाल मलिक


श्रीनगर: सत्यपाल मलिक ने जम्मू-कश्मीर के नये राज्यपाल का पदभार ग्रहण कर लिया है। जम्मू कश्मीर में एक राजनीतिज्ञ के रूप में राज्यपाल नियुक्त होने वाले सत्यपाल मलिक पिछले 51 सालों में ऐसे अकेले शक्स है, अब तक किसी ब्यूरोक्रेट्स को ही जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया जाता रहा है।

सत्यपाल की पढ़ाई-लिखाई मेरठ में हुई। उन्होंने समाजवादी छात्र नेता के तौर अपना राजनीतिक करियर शुरू किया। अलीगढ़ संसदीय सीट से 1989 से 1991 तक वह जनता दल की तरफ से सांसद रहे। 1996 में समाजवादी पार्टी की तरफ से फिर चुनाव लड़े लेकिन हार गए। वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 

उन्हें 30 सितंबर 2017 को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया। सत्यपाल को 21 अगस्त 2018 को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में एनएन वोहरा की जगह ली है।  

कर्ण सिंह के बाद सत्यपाल मलिक पिछले 51 सालों में जम्मू कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त होने वाले प्रथम राजनीतिक नेता हैं।
 










संबंधित समाचार