Sargam Koushal Wins Mrs. World 2022: सरगम कौशल बनीं मिसेज वर्ल्ड, सालों का इंतजार खत्म, देखिये खास तस्वीरें

डीएन ब्यूरो

जम्मू-कश्मीर की बेटी सरगम कौशल ने विश्वभर में भारत का गौरव बढ़ाते हुए मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीत लिया है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़िये इससे जुड़ी खास बातें पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

सरगम कौशल बनीं मिसेज वर्ल्ड
सरगम कौशल बनीं मिसेज वर्ल्ड


नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर की सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीत लिया है। मिसेज वर्ल्ड का ताज जीतकर सरगम कौशल ने भारत का 21 साल का इंतजार भी खत्म कर दिया है। इससे पहले उन्होंने मिसेज इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम किया था। इस जीत के साथ पूरे भारत के साथ ही उनके परिवार में खुशी का माहौल है। यह जीत जम्मू-कश्मीर को गौरवान्वित करने का भी एक बड़ा पाल है।

 

सरगम कौशल की जीत के रूप में 21 साल बाद जब मिसेज वर्ल्ड का खिताब भारत के नाम हुआ, तो सरगम कौशल स्टेज पर इमोशनल होती हुई दिखीं।

मिसेज वर्ल्ड 2022 इवेंट का आयोजन अमेरिका में किया गया था। ब्यूटी कॉम्पटिशन में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स ने शिरकत की। सोशल मीडिया पर सरगम का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में सरमग ताज पहनते हुए रोती हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि, ये उनके खुशी के आंसू थे।

 

पेशे से शिक्षिका सरगम के पिता जीएस कौशल जोकि बैंक आफ इंडिया में चीफ मैनेजर रह चुके हैं। सरगम की शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रुचि है। वह चाहती हैं कि शिक्षकों का पुराना सम्मान लौटना चाहिए। 

मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज जीतने के बाद सरगम कौशल को सेलेब्स द्वारा सोशल मीडिया पर बधाईयां दी जा रही है।










संबंधित समाचार