संजना हत्याकांड का खुलासा, एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा

डीएन संवाददाता

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की निर्मम तरीके से ईंट से कूंचकर की गई हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने किया है। पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

गिरफ्तार अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्त


पनियरा (महराजगंज): थाना क्षेत्र के ग्राम नरकटहा टोला रजही में नाबालिग लड़की  संजना की ईंट से कुंचकर हत्या कर दी गई थी।

गुरूवार की सुबह उसका शव पुलिस ने बरामद किया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पनियरा थाने की पुलिस ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे अभियुक्त को कत्ल में प्रयोग किए गए ईंट के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त रामआशीष निषाद 20 वर्ष पुत्र सुबरन निवासी ग्राम नरकटहां टोला रजही को गिरफ्तार किया गया है।

एक अदद आधा ईंट व्यापक मात्रा में खून लगा व एक अदद मोबाइल सैमसंग बरामद किया गया है।

मुकदमा संख्या 082/2024 धारा 302 के तहत अभियुक्त को जेल भेजकर विधिक कार्यवाही की गई। 










संबंधित समाचार