UP Election: अखिलेश यादव ने डिप्टी CM केपी मौर्य के सामने डॉ. पल्लवी पटेल को उतारा चुनावी मैदान में

डीएन संवाददाता

विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला है। समाजवादी पार्टी ने आज सिराथू विधानसभा क्षेत्र से अपने गठबंधन के प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

डॉ. पल्लवी पटेल सिराथू सीट से सपा गठबंधन की उम्मीदवार घोषित
डॉ. पल्लवी पटेल सिराथू सीट से सपा गठबंधन की उम्मीदवार घोषित


प्रयागराज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा और समाजावादी पार्टी के बीच मुकाबला बढ़ता है और यह चुनावी टक्कर दिलचस्प भी होती जा रही है। भाजपा की घेरा बंदी में जुटी सपा ने कौशांबी की सिराथू सीट से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को टक्कर देने के लिये अपने गठबंधन के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। 

सिराथू विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी-अपना दल 'कमेरावादी' गठबंधन ने डॉ. पल्लवी पटेल को अपना सयुंक्त उम्मीदवार घोषित किया है। डॉ. पल्लवी पटेल को इस सीट से टिकट देकर सपा ने केपी मौर्य को टक्कर दे दी है। 

डॉ. पल्लवी पटेल की उम्मीदवारी की घोषणा के साथ समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव के साथ डॉ. पल्लवी पटेल की एक फोटो भी शेयर की है। 

सपा गठबंधन द्वारा अपने उम्मीदवार की घोषणा करने के बाद कौशांबी की सिराथू सीट अब और भी हॉट हो गई है। यहां से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भाजपा ने मैदान में उतारा है।










संबंधित समाचार