सहारनपुर: बारिश का तांडव जारी, मकान गिरने से एक ही परिवार के चार बच्चों समेत 6 की मौत

डीएन ब्यूरो

लगातार हो रही बारिश जमकर कहर बरपा रही है। बारिश अब तक कई लोगों का आसियाना उजाड़ चुकी है और कई लोगों को मौत की नींद भी सुला चुकी है, जिससे बरसात से सभी दहशत में हैं। सहारनपुर के थाना गंगोह में बारिश के कारण एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गयी। पूरी खबर..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


सहारनपुर: लगातार हो रही बारिश ने अब लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जगह-जगह से मकानों के टूटने, जलभराव होने और जन-जीवन के अस्त-व्यस्त होने की खबरें मिल रही है। यूपी में बारिश का कहर लगातार जारी है। सहारनपुर के थाना गंगोह के मोहल्ला सराय में मकान गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गयी, जिसमें चार बच्चे भी शामिल हैं।

यह हादसा उस समय हुआ जब बीती रात सभी लोग घर में सो रहे थे। सुबह होने पर लोगों की इस घटना की जानकारी मिला। सोते वक्त ही मकान गिरने से चार बच्चे और उनके मां-बाप की दबकर मौत हो गयी। इसके बाद पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। 

ग्रामीणों ने सुबह देखा कि फैजान का मकान गिरा हुआ पड़ा है अन्दर सो रहे सभी लोग मलबें में दबे हुए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने मलबे से दबे 6 शवों को बाहर निकलवाया। हुए इस दर्दनाक हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।

अकेले सहारनपुर जिले में 2 दिन में हुई बारिश के कारण गिरे मकानों के मलबे में दबकर अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।










संबंधित समाचार