सत्ताईस का सत्ताधीश: बर्थ-डे पर नए अवतार में दिखे अखिलेश यादव

डीएन ब्यूरो

यूपी के लखनऊ में लगे सपा प्रमुश अखिलेश यादव के पोस्टर्स चर्चा का विषय बने हुए है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

नए अवतार में दिखे अखिलेश यादव
नए अवतार में दिखे अखिलेश यादव


लखनऊ: यूपी के लखनऊ में बुधवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का पोस्टर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रहा है और अब चर्चा का विषय बन गया है। एक होर्डिंग्स (Hoarding) सपा कार्यालय के पास और दूसरा अखिलेश यादव के घर के पास लगा है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन (Birthday) पर राजधानी लखनऊ में होर्डिंग्स लगाए गए हैं। 

सपा कार्यकर्ताओं ने लगाया पोस्टर 

जानकारी के अनुसार अखिलेश के जन्मदिन पर सपा नेता जयराम पांडे ने होर्डिंग लगवाई है। सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग चर्चा का विषय बन गई है। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शहर भर में होर्डिंग लगाई गई है। आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव का वास्तविक जन्मदिन है।

यह भी पढ़ें | UP Politics: ओमप्रकाश राजभर ने सीएम योगी की मुलाकात, जानिये दोनों के बीच क्या हुई बात

दरअसल यह पोस्टर सपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता सपा सांसद अखिलेश यादव को बधाई देने के लिए लगाएं हैं। जिसमें सपा प्रमुख की अलग तस्वीर पेश की गई है।

संस्कृत में जन्मदिन की बधाई 

पोस्टर में लिखा है कि 2024 में "बरसा जनता का आशीष, दीवारों पर लिखा है सत्ताईस का सत्ताधीश कौन होगा" इस पोस्टर में अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई संस्कृत में भी दी गई है। जिसमें लिखा है कि "त्वं जीव शतं वर्धमानः जीवनं तव भवतु सार्थकम् इति सर्वदा मुदं प्रार्थयामहे जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि"।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अखिलेश यादव के लिए लगाए गए पोस्टर चर्चा का विषय बने हैं। इसके पहले सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री बताया था। वहीं अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव को उत्तरप्रदेश की भावी मुख्यमंत्री बताया। 

यह भी पढ़ें | संतकबीरनगर में एम्बुलेंस खड़े ट्रक से भिड़ी, 8 लोगों की मौत

पोस्टर से गरमाया माहौल

समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगाए गए होर्डिंग्स ने राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। इन होर्डिंग्स में अखिलेश यादव को 2027 का सत्ताधीश के रूप में दिखाया गया है। 

अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं। 
https://www.yuvadynamite.com/










संबंधित समाचार