Ratan Tata: रतन टाटा को जान से मारने की धमकी, आरोपी तक पहुंची पुलिस, लेकिन नहीं किया गिरफ्तार, जानिये क्या रही वजह

डीएन ब्यूरो

देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को धमकी देने का मामला सामने आया है। लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा
देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा


मुंबई: देश के दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को मुंबई पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी ने धमकी भरा फोन किया था। लेकिन पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस के मुताबिक आरोपी शख्स सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित है और वह रतन टाटा की सुरक्षा बढ़वाना चाहता था। इसलिये उसे गिरफ्तार नहीं किया गया।

जानकारी के मुताबिक रतन टाटा के लिए धमकी भरा फोन किया गया था। धमकी देने वाले ने रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा। उसने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई तो  उद्योग जगत के इस दिग्गज का हश्र भी टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री जैसा ही होगा। बता दें कि साइरस मिस्त्री की कार दुर्घटना में मौत हो चुकी है। 

जांच के बाद पुलिस फोन करने वाले शख्स तक पहुंची। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान उन्हें पता चला कि गुमनाम कॉल करने वाला व्यक्ति सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित है और वह रतन टाटा की सुरक्षा बढ़वाना चाहता था। इसलिये उसे गिरफ्तार नहीं किया गया।










संबंधित समाचार