Rampur By Poll Result: रामपुर लोकसभा उप चुनाव का नतीजा घोषित, भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी ने मारी बाजी

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा उप चुनाव के लिए वोटों की गिनती खत्म हो गई है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में जानिये कौन जीता यहां से

रामपुर लोकसभा उप चुनाव में घनश्याम सिंह लोधी विजयी
रामपुर लोकसभा उप चुनाव में घनश्याम सिंह लोधी विजयी


रामपुर: सपा नेता आजम खान के इस्तीफे के बाद खाली हुई उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा उप चुनाव के लिए हुए चुनाव की वोटों की गिनती खत्म होने के साथ ही चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। यहां भाजपा उम्मीदवार के घनश्याम सिंह लोधी ने जीत दर्ज की है। उनको 51.96 फीसदी वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी को 46 फीसदी वोट मिले।

यहां समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिम राजा और भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी के बीच कांटे की टक्कर की टक्कर रही। 

बीजेपी उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा उम्मीदवार असीम रजा को 42,048 वोटों से हराया। 

रामपुर सीट सपा नेता आजम खान का गढ़ मानी जाती है। 2019 में रामपुर लोकसभा सीट पर आजम खान ही चुनाव जीते थे। इसके बाद 2022 को विधानसभा चुनाव में भी आजम खान इसी सीट से उतरे और चुनाव जीता। 

हाल में संपन्न यूपी विधानसभा चुनाव में आजम खान बतौर विधायक चुने गये, जिसके बाद उन्होंने रामपुर सीट से इस्तीफा दिया और यहां उपचुनाव कराये गये। 
 










संबंधित समाचार