राजस्थान: तेज रफ़्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौत, बेटा घायल

डीएन ब्यूरो

राजस्थान के कोटा में स्थित दशहरा मैदान में बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 42 वर्षीय एक महिला श्रमिक की मौत हो गयी जबकि उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कार की चपेट में आने से महिला की मौत(फाइल)
कार की चपेट में आने से महिला की मौत(फाइल)


राजस्थान: कोटा में स्थित दशहरा मैदान में बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 42 वर्षीय एक महिला श्रमिक की मौत हो गयी जबकि उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उप निरीक्षक (किशोरपुरा) रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि पीड़ितों की पहचान मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले की निवासी गीताबाई और उनके बेटे रमेश (20) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि मां और बेटा अपने अस्थायी तंबू के बाहर बैठकर खाना बना रहे थे तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी सुबह करीब साढ़े छह बजे मिली जिसके बाद पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया, जहां गीताबाई की मौत हो गई, जबकि रमेश का अभी इलाज चल रहा है।

प्रसाद ने कहा कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसका वाहन जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने पर चालक ने पुलिस को बताया कि गलती से एक प्लास्टिक की बोतल ब्रेक के नीचे फंस गई, जिससे कार अनियंत्रित हो गया।

पुलिस के मुताबिक, गीताबाई अपने पति कान्हाराम, बेटे और बेटियों के साथ एक सप्ताह पहले ही काम की तलाश में यहां आई थीं।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।










संबंधित समाचार