Rajasthan: कोटा नहर में नहाते समय 2 युवक डूबे, चार को बचाया, घर में पसरा मातम

डीएन ब्यूरो

राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार सुबह एक नहर में नहाने गए दो लड़के डूब गए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

नहर में नहाते समय 2 युवक डूबे
नहर में नहाते समय 2 युवक डूबे


कोटा: राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार सुबह एक नहर में नहाने गए दो लड़के डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बोरेखेड़ा थाना क्षेत्र में छह लड़के नहर में नहाने गए थे, तभी तेज बहाव के कारण यह हादसा हो गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि स्थानीय लोग राजेश, शंभू कुमार, रामभरोसे और प्रभात को डूबने से बचाने में कामयाब रहे, लेकिन कुणाल साहू (19) और विवेक साहू (15) पानी में बह गए।

उन्होंने बताया कि नगर निगम और नागरिक सुरक्षा दस्ते की एक टीम ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन दोनों लड़कों का अभी तक पता नहीं चला है।

मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने बताया कि लड़के अपने परिवार के सदस्यों के साथ नहर में नहाने गए थे।

ऋषभ सैन नामक व्यक्ति ने बताया कि जब वह अपनी बाइक पर नहर क्षेत्र से गुजर रहे थे तब उन्होंने देखा कि लगभग पांच से छह लड़के बह रहे हैं जिसकी जानकारी उन्होंने स्थानीय लोगों को दी।










संबंधित समाचार