Mahatma Gandh: राहुल गांधी ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता को अर्पित की पुष्पाजंलि, कहा- हिंदुत्ववादी ने गांधी जी को गोली मारी

डीएन ब्यूरो

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता को पुष्पाजंलि अर्पित की। पढ़िये पूरी रिपोर्ट



नई दिल्ली: आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की पुण्यतिथि है। इस मौके पर पूरा देश आज बापू नमन कर रहा है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। इस मौके पर देश के कई नेता और शख्सियतें भी महात्मा गांधी को  श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी महात्मा गांधी को याद किया औऱ उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को पुष्पाजंलि अर्पित की।

इससे पहले राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को याद करते हुए एक पोस्ट लिखी और हिंदुत्व को लेकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'एक हिंदुत्ववादी ने गांधी को गोली मारी थी। सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गांधी नहीं रहे। जहां सत्य है, वहां आज भी बापू जिंदा हैं! #GandhiForever'

राहुल गांधी ने लिखा, जहाँ सत्य है, वहाँ आज भी बापू ज़िंदा हैं।










संबंधित समाचार