राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर लगाया किसानों के खिलाफ अन्याय का आरोप, कही ये बातें

डीएन ब्यूरो

संसद द्वारा पास कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में ट्वीट कर केंद्र सरकार पर आरोप लगाए हैं। पढ़ें पूरी खबर



नई दिल्लीः संसद द्वारा पास कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्ष के कई राजनीतिक दलों ने इस आंदोलन का समर्थन किया है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर किसानों के खिलाफ अन्याय करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि बिहार में किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के बिना परेशान है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के किसानों को ही इस संकट में धकेल दिया है। साथ ही कहा है बिहार का किसान एमएसपी- एपीएमसी के बिना बेहद मुसीबत में है और अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को इसी कुएं में धकेल दिया है। ऐसे में देश के अन्नदाता का साथ देना हमारा कर्तव्य है।


इसके साथ ही उन्होंने एमएसपी नहीं मिलने से परेशान बिहार के किसानों का एक वीडियो जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि औरंगाबाद के किसानों को धान का एमएसपी नहीं मिल रहा है और सरकार उनके संकट पर ध्यान नहीं दे रही है। किसानों की धान की खेती पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।
 










संबंधित समाचार