बिहार पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल: भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल की बेटी से रेप की धमकी देने वाले मनबढ़ अब तक नहीं गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

देश के जाने-माने भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल की पत्नी व बेटी के साथ रेप की धमकी देकर समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले दो मनबढ़ युवकों को बिहार पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पायी है। डाइनामाइट न्यूज़ एक्स्क्लूसिव:

मशहूर भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल की पत्नी-बेटी को मिली धमकी
मशहूर भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल की पत्नी-बेटी को मिली धमकी


पटना: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल ने ट्विवटर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और बिहार पुलिस को अवगत कराया है कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर खुलेआम उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यहीं नहीं सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करते हुए ये लोग महिला अस्मिता पर भी हमला बोल रहे हैं।

खेसारी लाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक मनबढ़ युवक खुलेआम खेसारी लाल पर निजी हमले करते दिख रहा है। वीडियो में खेसारी की पत्नी व नाबालिग बेटी के साथ रेप की धमकी दी जा रही है। हैरानी की बात यह है कि 24 घंटे बाद भी पुलिस अब तक इन मनबढ़ों को गिरफ्तार नहीं कर पायी है।

बताया जा रहा है कि गौतम सिंह और समर सिंह नाम के ये मनबढ़ युवक गया के रहने वाले हैं और यही दोनों लगातार सोशल मीडिया पर आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं का दुरुपयोग करते हुए सामाजिक समरसता को बिगाड़ने और जातिगत संघर्ष को भड़काने में जुटे हैं।










संबंधित समाचार